महराजगंज में PET-2026 परीक्षा केंद्रों का अपर पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 की प्रथम पाली को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए महराजगंज पुलिस अलर्ट रही। रविवार, 25 अक्टूबर को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने डॉ. बी.आर. आंबेडकर पीजी कॉलेज, जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, जीएसवीएस इंटर कॉलेज, महराजगंज इंटर कॉलेज तथा शिव जपत सिंह इंटर कॉलेज भिटौली सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया।

इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती और सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अपर पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं। परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात सुचारु रखने और अभ्यर्थियों के आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए प्रभावी इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।

उन्होंने परीक्षा की निष्पक्षता प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर भी सतर्क नजर रखने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। महराजगंज पुलिस ने परीक्षा की सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने की बात कही।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]