नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने अमृत सरोवर पार्क का किया निरीक्षण, अस्पताल पहुंचकर जाना कर्मचारी की मां का हाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। नगर पालिका परिषद महराजगंज की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने रविवार को नगर क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोरखपुर रोड स्थित अमृत सरोवर पार्क पहुंचकर साफ-सफाई का जायजा लिया और संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष मदरसा जामिया रज़विया नूरूल उलूम पहुंचीं, जहां उन्होंने लोगों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की।

इसी बीच नगर पालिका परिषद के कर्मचारी संदीप सहानी की माता के पैर में फ्रैक्चर होने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही डॉ. पुष्पलता मंगल कृष्णा हॉस्पिटल पहुंचीं और वहां भर्ती कर्मचारी की माता का हालचाल जाना। उन्होंने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

नगर पालिका अध्यक्ष के इस दौरे के दौरान जनसंपर्क के साथ मानवीय संवेदनशीलता भी देखने को मिली। उनके साथ मौलाना शहाबुद्दीन, बड़े बाबू असलम, सभासद सदरे आलम, वजहुल हुदा खान, कैलाशपति, अखिलेश चंद, धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]