सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे 21 मामले, मौके पर एक का निस्तारण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पांच मामलों के निस्तारण के लिए गठित की गई अधिकारियों की टीम, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

फरेंदा/महराजगंज। तहसील फरेंदा में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम प्रेम शंकर पाण्डेय, तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा एवं नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 21 मामले सामने आए। इनमें से एक मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि पांच मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों की टीम गठित की गई।

समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों ने राजस्व, भूमि विवाद, सरकारी योजनाओं समेत विभिन्न समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए। सीओ व एसडीएम ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसडीएम प्रेम शंकर पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक मामले में मौके की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सीओ व एसडीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता न बरती जाए, बल्कि फरियादी की समस्या का वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाए। समाधान दिवस में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]