बागपत में रामलीला मंचन के दौरान अश्लील डांस का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बागपत। जनपद बागपत में रामलीलामंचनके दौरान महिलाओं के अश्लीलडांसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चाकाविषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में कुछ लोग महिलाओं पर पैसे उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। इस मामले को लेकर समाजसेवियों ने नाराजगी जताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार,रातमेंरामलीलामंचन के बाद बड़ीसंख्या में लोग एकत्रित हो जाते हैं। आरोप है कि इसी दौरान मंच पर महिलाओं का डांस कराया जाता है, जिसके कुछवीडियोसोशलमीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो को लेकर धार्मिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

किसाननेताडॉ.उर्मिलातोमर ने कहा किभगवानश्रीरामकरोड़ों लोगों की आस्थाकेकेंद्रहैंऔररामलीलाभारतीयसंस्कृतिएवंधार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि रामलीलामंचन के दौरान इस तरह के डांस के आयोजन पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की।

फिलहाल,वायरलवीडियोको लेकर क्षेत्र में चर्चाएं जारी हैं। पुलिस जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]