महराजगंज जिले के सभी थानों पर जनसुनवाई, पीड़ितों की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को जनपद के सभी थानों पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना प्रभारियों ने थाने पहुंचे शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना।

जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना और उनकी शिकायतों का विधिक, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना है। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से विचार करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ितों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों का परीक्षण कर उनके शीघ्र निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। जहां संभव हो, मामलों का मौके पर ही समाधान करने और अन्य मामलों में नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही महिला हेल्पडेस्क को अधिक सक्रिय और प्रभावशाली बनाने पर भी जोर दिया गया, ताकि महिलाओं की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जा सके और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

पुलिस अधीक्षक ने जनसेवा और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]