कासगंज बिग ब्रेकिंग: गैस सिलेंडर फटने से मकान का लेंटर गिरा, मलबे में दबकर 15 वर्षीय छात्र की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कक्षा 8 में पढ़ता था मृतक प्रियांशु, हादसे के समय घर पर अकेला होने की जानकारी; एएसपी और सीओ ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

कासगंज। कासगंज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के नगला भूरा गांव में घरेलू गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। धमाके के बाद मकान का लेंटर गिर गया, जिसके मलबे में दबकर 15 वर्षीय किशोर प्रियांशु की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक प्रियांशु कक्षा आठ का छात्र था। परिजनों के मुताबिक, हादसे के समय वह घर में गैस पर कुछ बना रहा था। परिवार के अन्य सदस्य गांव में एक गमी में शामिल होने गए हुए थे। इसी दौरान घरेलू गैस सिलेंडर में धमाका हो गया, जिससे मकान का लेंटर गिर पड़ा और किशोर मलबे में दब गया।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में किशोर की मौत से परिवार में मातम छा गया।

एएसपी और सीओ ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एएसपी आलोक सिंह और क्षेत्राधिकारी (सीओ) ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल, सिलेंडर में धमाका किन परिस्थितियों में हुआ और मकान का लेंटर गिरने की वजह क्या रही, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]