एसपी ने जनसुनवाई में सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को प्रभावी निस्तारण का निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। आमजन की समस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान को प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। एसपी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनशिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और प्रत्येक मामले में नियमानुसार निष्पक्ष कार्रवाई की जाए।

एसपी ने सभी प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि जिन समस्याओं का समाधान थाना स्तर पर संभव है, उनका निस्तारण थाना स्तर पर ही प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इससे शिकायतकर्ताओं को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

उन्होंने थाना स्तर पर संचालित जनसुनवाई व्यवस्था और महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया। अधिकारियों से कहा कि थाने पर पहुंचने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता की बात ध्यानपूर्वक सुनी जाए और प्रकरण की गंभीरता के अनुसार समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनशिकायतों का प्रभावी निस्तारण पुलिस की जवाबदेही का महत्वपूर्ण हिस्सा है। थाना स्तर पर प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि पीड़ित एवं शिकायतकर्ता को समय से उचित समाधान मिले।

महराजगंज पुलिस द्वारा जनशिकायतों के समाधान को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और जनोन्मुख बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]