ऋषिकेश। ऋषिकेश के आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह और कमला नेहरू पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, पार्षद सिमरन उप्पल और प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
उत्तराखंड बोर्ड सत्र 2025-26 की प्रदेश मेरिट सूची में जगह बनाने वाले कॉलेज के 11 छात्र-छात्राओं को उनकी रैंक के हिसाब से 9 से 10 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। वहीं कमला नेहरू पुरस्कार के तहत हाईस्कूल के 57 और इंटर के 81 छात्रों की माताओं को एक-एक हजार रुपये के चेक बांटे गए। इस तरह कुल 138 छात्रों की माताओं को यह पुरस्कार मिला।
कार्यक्रम में कॉलेज परिवार की ओर से सभी अतिथियों का सम्मान भी किया गया। संचालन लक्ष्मी चौहान ने किया और रामगोपाल रतूड़ी ने उपलब्धियों का ब्योरा रखा। इस मौके पर मीडिया प्रभारी नरेंद्र खुराना, कॉलेज का स्टाफ, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
बाइट: प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक ऋषिकेश
बाइट: कुसुम कंडवाल, अध्यक्ष, राज्य महिला आयोग
बाइट: उमाकांत पंत, प्रधानाचार्य, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज
(संवाददाता: सागर रस्तोगी)








