कार्तिक पूर्णिमा स्नान कल, हरिद्वार में 2 सुपर जोन, 11 जोन और 30 सेक्टर बनाकर कड़ी सुरक्षा, पुलिसकर्मियों की हुई ब्रीफिंग

कार्तिक पूर्णिमा स्नान से पहले हरिद्वार में ब्रीफिंग के दौरान बैठे पुलिस अधिकारी और जवान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरिद्वार। कार्तिक पूर्णिमा का स्नान कल मंगलवार को है, जिसके लिए धर्मनगरी हरिद्वार में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के बड़े इंतजाम किए हैं। स्नान पर्व शांति से निपट सके, इसके लिए आज ऋषिकुल आयुर्वेद महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में ड्यूटी पर लगाए गए पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग हुई।

एसपी सिटी दीपक कुमार ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर पूरे मेला क्षेत्र को 2 सुपर जोन, 11 जोन और 30 सेक्टरों में बांटा गया है। हर सेक्टर में जरूरत के मुताबिक पुलिस बल तैनात है। इसके लिए स्थानीय पुलिस के साथ दूसरे जनपदों और कुंभ मेला से मिली अतिरिक्त फोर्स भी बुलाई गई है।

सुरक्षा को पुख्ता रखने के लिए बम निरोधक दस्ते (BDS), फायर ब्रिगेड, एटीएस और एलआईयू की भी ड्यूटी लगाई गई है। संदिग्ध लोगों और गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पिछले तीन दिनों से पूरे इलाके में लगातार सघन चेकिंग अभियान चल रहा है।

ट्रैफिक व्यवस्था के बारे में एसपी सिटी ने बताया कि ट्रैफिक प्लान अलग-अलग लेयर में तैयार किया गया है। जैसे-जैसे श्रद्धालुओं की भीड़ और वाहनों का दबाव बढ़ेगा, वैसे-वैसे प्लान के अगले चरण लागू किए जाएंगे। बॉर्डर और कंट्रोल रूम से ट्रैफिक के इनफ्लो पर लगातार नजर रखी जाएगी, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय व्यापारियों और लोगों को भी परेशानी न हो।

बाइट: दीपक कुमार, एसपी सिटी, हरिद्वार

और पढ़ें

[the_ad id="164"]