महराजगंज पनियरा पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया जाएगा पेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। जनपद में वांछित अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पनियरा पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 25 अक्टूबर 2026 को पनियरा पुलिस टीम ने ग्राम जंगलबाकी टुकड़ा नंबर 14, टोला बावन विगहा में दबिश देकर तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्रवण पुत्र जगदीश (30 वर्ष), धनेश पुत्र जगदीश (35 वर्ष) और कोदई पुत्र जगदीश (40 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों इसी गांव के निवासी हैं।

पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी थाना पनियरा में दर्ज मुकदमा संख्या 341/11 से संबंधित हैं। यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 323, 504 और 452 के तहत दर्ज है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक चंदन खरवार, कांस्टेबल दीपक यादव और कांस्टेबल सूर्यप्रकाश शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]