मैनपुरी में नौकरी के नाम पर 50 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, बिहार का आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैनपुरी में नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बिहार निवासी आरोपी राघवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह फर्जी वेबसाइट और फेसबुक विज्ञापनों के जरिए नौकरी तलाश रहे युवाओं को निशाना बनाता था।

जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह के सदस्य नौकरी संबंधी वेबसाइटों पर विजिट करने वालों का डेटा जुटाकर उन्हें कॉल करते थे। इसके बाद रजिस्ट्रेशन, सत्यापन और ट्रेनिंग के नाम पर पैसे ऐंठे जाते थे। ठगी की रकम म्यूल बैंक खातों के जरिए ट्रांसफर की जाती थी।

पुलिस के अनुसार, गिरोह से जुड़े 67 म्यूल बैंक खातों का पता चला है। मामले में 18 साइबर शिकायतें सामने आई हैं और करीब 50 लाख रुपये की अनुमानित ठगी का खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया गया है।

पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि नौकरी के नाम पर किसी भी वेबसाइट या फेसबुक विज्ञापन पर भरोसा करने से पहले उसकी सत्यता जांच लें। साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

जनपद मैनपुरी | रिपोर्टर- सत्येंद्र कुमार

और पढ़ें

[the_ad id="164"]