भाजपा विधायक अरविंद सिंह ने सठा कला शिव मंदिर में किया जलाभिषेक, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 शाहजहांपुर के ददरौल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अरविंद कुमार सिंह कांट क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध सठा कला शिव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। विधायक ने महादेव के दरबार में मत्था टेककर क्षेत्रवासियों की खुशहाली, तरक्की और सुख-समृद्धि की कामना की।

 सठा कला शिव मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद विधायक अरविंद कुमार सिंह ने मंदिर परिसर में मौजूद पुजारियों और संतों से आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की।

विधायक ने कहा कि जनता की सेवा करना उनका मुख्य संकल्प है। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की कि क्षेत्र में विकास, शांति और समृद्धि का माहौल बना रहे। विधायक के मंदिर पहुंचने के दौरान धार्मिक माहौल देखने को मिला।

 

और पढ़ें

[the_ad id="164"]