PET परीक्षा को लेकर बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर उमड़ा अभ्यर्थियों का सैलाब, प्लेटफॉर्म पर पैर रखने की जगह नहीं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बाराबंकी। UPSSSC PET परीक्षा को लेकर बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बीती रात से ही स्टेशन पर हजारों छात्र दूसरे जिलों में स्थित अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए ट्रेनों का इंतजार करते नजर आए। किसी अभ्यर्थी का परीक्षा केंद्र मुरादाबाद में है, तो किसी को रामपुर पहुंचना है।

भीड़ के चलते प्लेटफॉर्म पर पैर रखने तक की जगह नहीं दिखाई दी। परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने की चिंता और ट्रेन पकड़ने की जद्दोजहद के बीच छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्टेशन पर हर तरफ अभ्यर्थियों की भीड़ दिखाई दी और सभी की नजरें ट्रेनों के आने पर टिकी रहीं। अब छात्रों को चिंता है कि वे समय रहते अपने परीक्षा केंद्र तक कैसे पहुंचेंगे। इस दौरान अभ्यर्थियों ने अपनी परेशानियां भी बयां कीं।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]