बागपत में आवारा कुत्ते का हमला, हिंदू संगठन के कार्यकर्ता कपिल शर्मा घायल, CCTV में कैद हुई घटना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बागपत। बागपत में आवारा कुत्तों की समस्या एक बार फिर सामने आई है। बागपत कोतवाली क्षेत्र के कोर्ट रोड पर एक कुत्ते ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ता कपिल शर्मा पर अचानक हमला कर दिया। कुत्ते के हमले में कपिल शर्मा घायल हो गए। घटना के दौरान की पूरी वारदात मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में आवारा कुत्तों को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोग ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने और सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए जाने की जरूरत महसूस कर रहे हैं। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस समस्या से निपटने के लिए क्या कार्रवाई करते हैं।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]