समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घुघली (महराजगंज)। घुघली थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव और थाना प्रभारी सूरज कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित विभिन्न शिकायतों को लेकर क्षेत्र के लोग पहुंचे।

अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों की जानकारी ली। उन्होंने शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित कर्मचारी शिकायतों का नियमानुसार और समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करें।

अधिकारियों ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का नियमानुसार समाधान कराया जाएगा। साथ ही पुलिस एवं राजस्व विभाग से जुड़े मामलों में दोनों विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

समाधान दिवस के दौरान एसएसआई राकेश कुमार यादव, नगर चौकी प्रभारी शिवम राय, एसआई विनीत राय, महिला उपनिरीक्षक खुशबू सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

घुघली संवाददाता अनुराग जायसवाल की रिपोर्ट

और पढ़ें

[the_ad id="164"]