महाराजगंज वीर बहादुर नगर निवासी मोहम्मद सैफ का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान वैज्ञानिक के पद पर इसरो में चयन l

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महाराजगंज। वीर बहादुर नगर निवासी मोहम्मद सैफ का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में वैज्ञानिक के पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। सैफ की सफलता से पूरे महाराजगंज जनपद में भी हर्ष है।

मोहम्मद सैफ, सिविल लाइन स्थित मदरसा जामिया रिजविया नूरुल उलूम में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत मोहम्मद असलम खान के पुत्र हैं। उन्होंने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज, महाराजगंज से प्राप्त की। इसके बाद डॉ. अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर से बीटेक की पढ़ाई पूरी की।

GATE परीक्षा के माध्यम से उनका चयन राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), कुरुक्षेत्र, हरियाणा में एमटेक के लिए हुआ। उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने घर पर रहकर        नियमित रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की। मेहनत, लगन, अनुशासन और निरंतर प्रयास के बल पर उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित सरकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों की प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता हासिल की।

मोहम्मद सैफ के बड़े भाई मोहम्मद फैज सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। परिवार के अनुसार, उनकी सफलता में बड़े भाई का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

मोहम्मद सैफ का ISRO में वैज्ञानिक पद पर चयन परिवार के साथ-साथ पूरे महाराजगंज के लिए गौरव की बात है। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। यह उपलब्धि संदेश देती है कि मेहनत, सही दिशा, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ कठिन से कठिन लक्ष्य को भी हासिल किया जा सकता है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]