घुघली। घुघली थाने में तैनात चार उपनिरीक्षकों का गैर जनपद तबादला होने पर शनिवार को थाना परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। थानाध्यक्ष सूरज कुमार की ओर से आयोजित समारोह में स्थानांतरित उपनिरीक्षकों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर भावभीनी विदाई दी गई।
तबादला होने वाले उपनिरीक्षकों में सुरेंद्र कुमार शर्मा, हरिराम सिंह, मृत्युंजय राय और राजेश यादव शामिल हैं। चारों उपनिरीक्षकों की नई तैनाती बहराइच जिले में हुई है।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने कहा कि चारों उपनिरीक्षकों ने घुघली थाने में तैनाती के दौरान अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया। उनका कार्यकाल सराहनीय रहा तथा थाने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
समारोह के दौरान थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थानांतरित उपनिरीक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और नई तैनाती पर सफलता की कामना की।
घुघली संवाददाता अनुराग जायसवाल की रिपोर्ट









