महा सफाई अभियान के तहत गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट का सौंदर्यीकरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंजशासन के निर्देश पर चलाए जा रहे “महा सफाई अभियान, सफाई द्वारा सेवा एवं देशसेवा” के तहत नगर पालिका परिषद महराजगंज द्वारा नगर क्षेत्र में विशेष स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान चिन्हित गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट (GVP) से कूड़ा-कचरा हटाकर सफाई कराई गई और इन स्थानों के सौंदर्यीकरण की पहल की गई।

नगर क्षेत्र में कूड़े के कारण गंदे दिखाई देने वाले स्थलों की सफाई के बाद वहां पौधरोपण किया गया। नगर पालिका की ओर से इन स्थानों को हरित क्षेत्र के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि दोबारा कूड़ा फेंकने की प्रवृत्ति पर रोक लगाई जा सके।

अभियान के दौरान सफाई कर्मियों ने चिन्हित स्थलों पर पहुंचकर कूड़ा हटाने के साथ आसपास की गंदगी को साफ किया। इसके बाद पौधरोपण कर लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

नगर पालिका परिषद की ओर से नागरिकों से अपील की गई कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकें और गीले एवं सूखे कचरे को निर्धारित स्थान पर ही दें। साथ ही लगाए गए पौधों की देखभाल में सहयोग करें।

नगर पालिका का कहना है कि स्वच्छ, सुंदर और हरित महराजगंज के निर्माण के लिए जनसहभागिता बेहद जरूरी है। शहर के ऐसे सभी गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट को चिन्हित कर उन्हें स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में अभियान को आगे भी जारी रखने पर जोर दिया जा रहा है।

 मंडल प्रभारी – मार्तण्ड  गुप्ता 

 

 

और पढ़ें

[the_ad id="164"]