लखीमपुर खीरी। शहर से सटे सुआगाड़ा-बनवारीपुर मार्ग पर उल्ल नदी का जलस्तर बढ़ने से सड़क के कुछ हिस्सों में जलभराव हो गया है। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। AR7 न्यूज पर खबर प्रसारित होने के बाद डीएम अंजनी कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने सड़क पर जलभराव की स्थिति देखी और स्थानीय लोगों से बातचीत कर समस्या की जानकारी ली। उन्होंने लोगों से पिछले वर्षों में होने वाले जलभराव और इस वर्ष नदी का जलस्तर बढ़ने से उत्पन्न परिस्थितियों के बारे में भी पूछा। स्थानीय लोगों ने बताया कि फिलहाल पानी का स्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नदी के जलस्तर और सड़क पर जलभराव की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए। साथ ही आमजन को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। किसी भी समस्या के सामने आने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता केके झा, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत रवींद्र कुमार गुप्ता, अवर अभियंता जिला पंचायत समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। AR7 न्यूज की खबर के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।









