शराब की दुकान के पास युवक की बेरहमी से पिटाई, मारपीट का वीडियो वायरल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में युवक के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है। मुख्यालय स्थित कीरत सागर प्रथम गेट के पास शराब की दुकान के नजदीक हुई इस घटना में कुछ लोगों द्वारा युवक की बेरहमी से पिटाई किए जाने की बात सामने आ रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, शराब की दुकान के आसपास आए दिन विवाद और मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों ने सवाल उठाए हैं।

वायरल वीडियो के सामने आने के बाद अब पुलिस की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं। हालांकि, घटना के पीछे की वजह, मारपीट में शामिल लोगों की पहचान और पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक पुष्टि सामने आना बाकी है।

अब सवाल यह है कि शराब की दुकान के आसपास हो रही ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जिम्मेदार अधिकारी क्या कदम उठाते हैं?

और पढ़ें

[the_ad id="164"]