महोबा यूपी के जनपद महोबा के चरखारी थाना क्षेत्र से भाड़े के नाम पर ट्रैक्टर चोरी का मामला सामने आया है पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई और ट्रैक्टर वापस दिलाने की मांग की है
जनपद के ग्राम करहरा खुर्द निवासी पीड़ित शानन्तर पुत्र खेमचन्द्र ने एसपी शशांक सिंह को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके ही गांव के संदीप पुत्र रमेश राजपूत ने सन् 2025 में उसका ट्रैक्टर स्वराज 744 XT मॉडल 2025 ड्राइवर के तौर पर चलाने के लिए उठाया था।
उस समय कहा था कि पूरी ट्रैक्टर की रकम जमीन बेच कर चुका देगा पीड़ित के अनुसार इसके बाद उसने ट्रैक्टर चलवाकर दो किस्त भी जमा की, लेकिन इसके बाद से संदीप पिछले 10 माह से ट्रैक्टर लेकर गायब है। न तो आरोपी का पता है और न ही ट्रैक्टर का।
आरोपी उसी ट्रैक्टर से पैसे कमा रहा है पीड़ित का आरोप है कि उसने इस संबंध में चौकी गौरहारी में लिखित प्रार्थना पत्र भी दिया था, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। फोन करने पर आरोपी धमकी देता है और कहता है कि तुम्हें जो करना हो कर लो,
मैं तुम्हारा ट्रैक्टर नहीं दूंगा पीड़ित ने बताया कि ट्रैक्टर फाइनेंस पर लिया गया था, जिसके चलते फाइनेंस कंपनी के लोग घर आकर किस्त के पैसे मांग रहे हैं। जब उसने बताया कि ट्रैक्टर धोखाधड़ी कर ले जाया गया है तो कंपनी वाले एफआईआर की कॉपी मांग रहे हैं
बताया कि ट्रैक्टर का चेचिस नंबर MBNBU53NASAG18380 और इंजन नंबर EZ.4009/SHG29690 बताया है। पीड़ित ने एसपी से संदीप पुत्र रमेश के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर नुकसान की भरपाई कराते हुए ट्रैक्टर दिलवाने की मांग की है।
कौशलेन्द्र राठौर संवददाता









