बदायूं में स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया है। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन कर स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने में इस्तेमाल किए जा रहे 5 ई-रिक्शा को सीज किया गया।
कार्रवाई के दौरान ई-रिक्शा में बैठे बच्चों को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हरिओम गौतम ने सुरक्षित निजी वाहनों से उनके विद्यालयों तक पहुंचाने की व्यवस्था की।
परिवहन विभाग की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों के आवागमन को सुरक्षित बनाना और अनधिकृत रूप से संचालित वाहनों पर अंकुश लगाना है।
बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विभाग द्वारा विद्यालयों के आसपास संचालित वाहनों की जांच की जा रही है, ताकि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
परिवहन विभाग के इस अभियान से स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और वाहन संचालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया जा रहा है।
पवन तोमर
9837275722
15 अक्टूबर 2026









