IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद सुधाकर सिंह को भेजा मानहानि नोटिस, 5 करोड़ के हर्जाने की चेतावनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार में वरिष्ठ IPS अधिकारी कुंदन कृष्णन और RJD सांसद सुधाकर सिंह के बीच विवाद बढ़ गया है| सांसद को कानूनी नोटिस भेजकर माफी मांगी गई है|

15 दिन में माफी मांगने की मांग

बिहार के वरिष्ठ IPS अधिकारी कुंदन कृष्णन ने बक्सर से RJD सांसद सुधाकर सिंह को कानूनी नोटिस भेजा है| इसमें 15 दिनों के भीतर सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगने को कहा गया है| नोटिस के अनुसार, ऐसा नहीं करने पर पांच करोड़ रुपये के हर्जाने का मुकदमा और आपराधिक मानहानि की कार्रवाई की जा सकती है| यह विवाद भारत भूषण तिवारी की मौत और जमुई की एक घटना को लेकर सांसद के बयानों से जुड़ा है|

भारत भूषण तिवारी की मौत पर उठे सवाल

कुंदन कृष्णन के वकील अपूर्व हर्ष की ओर से भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि 17 जून 2026 को भोजपुर के बिलौती गांव में पुलिस कार्रवाई के दौरान भारत भूषण तिवारी की मौत हुई थी| इसके बाद 24 जून को सुधाकर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाए थे| नोटिस में 22 सितंबर को एक न्यूज पोर्टल को दिए गए इंटरव्यू का भी जिक्र है| इसमें जमुई की एक किशोरी और उसके दोस्त से जुड़ी कथित घटना पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए गए थे| नोटिस भेजने वाले पक्ष ने सांसद के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि इससे अधिकारी की छवि को नुकसान पहुंचा है|

सांसद बोले- माफी नहीं मांगूंगा

सुधाकर सिंह ने सोशल मीडिया पर नोटिस मिलने की जानकारी देते हुए कहा कि वह माफी नहीं मांगेंगे और अपने बयान पर कायम हैं| उन्होंने भारत भूषण तिवारी की मौत के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग की| नोटिस में 15 दिनों के भीतर माफी नहीं मांगने पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 356 के तहत आपराधिक मानहानि की कार्रवाई और पांच करोड़ रुपये के हर्जाने का मुकदमा करने की चेतावनी दी गई है|

और पढ़ें

[the_ad id="164"]