देवरिया। में जेएनयू से जुड़े कथित दुर्व्यवहार और दुष्कर्म के मामले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक से कांग्रेस कार्यालय तक विरोध मार्च निकालकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस की कथित चुप्पी पर सवाल उठाते हुए आरोपी सांसद के इस्तीफे और पीड़िताओं को न्याय दिलाने की मांग की गई।
प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रीतु शाही ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी राजनीतिक दल को चुप नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस से इस मामले में अपना पक्ष स्पष्ट करने की मांग की।
वहीं भाजपा नेत्री बबीता ने कहा कि कांग्रेस भाजपा से जुड़े हर मुद्दे पर सवाल उठाती है, लेकिन जब मामला अपने नेताओं से जुड़ा होता है तो चुप्पी साध लेती है। उन्होंने कहा कि पीड़ित लड़कियों को न्याय पाने का पूरा अधिकार है और आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय तक पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कार्यकर्ताओं ने आरोपी सांसद के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए मामले में निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।









