ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी के नाम पर करोड़ों की ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 उत्तर प्रदेश के इटावा में पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी के नाम पर 500 से अधिक लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मोबाइल, एटीएम कार्ड, लैपटॉप और दो लग्जरी गाड़ियां बरामद की हैं।

 पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना और सर्विलांस की मदद से अंबेडकर चौराहा ओवरब्रिज के नीचे चेकिंग के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी MY 11 गेमिंग ऐप के जरिए लोगों को कम समय में पैसा कई गुना करने का लालच देकर ठगी करते थे।

गिरोह के सदस्य लोगों के पहचान पत्र और आधार कार्ड हासिल कर कथित तौर पर फर्जी बैंक खाते खुलवाते थे। इन खातों में ठगी की रकम मंगवाकर एटीएम और ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिए निकाल ली जाती थी।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 16 मोबाइल फोन, 42 एटीएम व डेबिट कार्ड, छह सिम कार्ड, एक लैपटॉप, बैंक दस्तावेज और दो लग्जरी गाड़ियां बरामद की हैं।

एसएसपी इटावा ने लोगों से ऑनलाइन सट्टेबाजी और फर्जी निवेश योजनाओं से सावधान रहने की अपील की है। साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

 

और पढ़ें

[the_ad id="164"]