अभिजीत दीपके ने अजिंक्य शिंदे को सौंपी CJP आंदोलन की कमान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया गया|

प्री-रिकॉर्डेड वीडियो जारी कर किया एलान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले संगठन ने नेतृत्व को लेकर अहम फैसला किया है| पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए जाने के बाद आंदोलन की जिम्मेदारी अजिंक्य शिंदे को सौंपी गई है| CJP की ओर से शनिवार को जारी एक प्री-रिकॉर्डेड वीडियो में दीपके ने इसकी घोषणा की| यह वीडियो उन्होंने गिरफ्तारी की आशंका के बीच शुक्रवार रात को रिकॉर्ड किया था|

हिरासत में रहने तक अजिंक्य शिंदे करेंगे नेतृत्व

पार्टी की ओर से जारी वीडियो के मुताबिक, जब तक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका हिरासत में रहेंगे, तब तक संगठन के प्रभारी अजिंक्य शिंदे जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे| वीडियो में दीपके ने कहा था कि वह विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली आ रहे हैं और गिरफ्तारी का सामना करने के लिए तैयार हैं| इस घोषणा के जरिए उन्होंने अपने समर्थकों को आंदोलन जारी रखने का संदेश दिया|

प्रदर्शन की अनुमति देने से पुलिस का इनकार

प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है| दिल्ली पुलिस ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था| खबर के मुताबिक, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 के तहत कम से कम 1,500 लोगों को हिरासत में लिया गया है| वीडियो में दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया कि सुरक्षा प्रतिबंधों के जरिए लोगों को आंदोलन में शामिल होने से रोकने की कोशिश की जा रही है| हालांकि, ये आरोप दीपके के हैं|

और पढ़ें

[the_ad id="164"]