प्रशांत किशोर पर बरसे जेडीयू नेता नीरज कुमार, बोले- अपनी जुबान पर लगाम लगाएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना। बिहार की राजनीति में जेडीयू नेता नीरज कुमार ने प्रशांत किशोर के आरोपों पर पलटवार किया है। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू के एमएलसी प्रत्याशी नीरज कुमार ने एनडीए की बैठक और आगामी स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव को लेकर अपनी बात रखी।

नीरज कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सभी आठ सीटों पर गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा जाए और जीत हासिल की जाए।

वहीं, प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए नीरज कुमार ने कहा कि उन्हें अपनी जुबान पर लगाम लगानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार का नमक खाया है। नीरज ने 14 कंपनियों में कथित गड़बड़ी का हिसाब मांगने की बात कही और दावा किया कि इस मामले में दर्ज एफआईआर की कॉपी भी उपलब्ध करा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि जेडीयू नीतीश कुमार की पार्टी है और इस पर किसी दूसरे का प्रभाव नहीं है। उनके बयान से बिहार की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होने के संकेत हैं।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]