सहारनपुर के देवबंद में श्रद्धालुओं को कैंटर ने कुचला, 4 की मौत, 15 से ज्यादा घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लोकेशन: सहारनपुर
रिपोर्टर: काशिफ खान
मोबाइल: 9897816061

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां बर्तनों से भरे कैंटर ने माता की ज्योत लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सभी श्रद्धालु शाकंभरी देवी के दर्शन कर मेरठ के कुशावली गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने कैंटर चालक और परिचालक को हिरासत में ले लिया है।

पूरा मामला देवबंद में हाईवे पर बने फ्लाईओवर के पास का है। जानकारी के मुताबिक, मेरठ जिले के सरधना क्षेत्र स्थित कुशावली गांव के करीब 18 लोग 7 अक्टूबर को माता शाकंभरी देवी के दर्शन करने गए थे। शनिवार सुबह करीब सात बजे सभी श्रद्धालु माता की ज्योत लेकर पैदल वापस लौट रहे थे। इसी दौरान फ्लाईओवर के पास आराम करने के लिए श्रद्धालु सड़क किनारे रुक गए और रस्सी का घेरा बनाकर बैठ गए।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए बर्तनों से भरे कैंटर ने श्रद्धालुओं को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों की मदद शुरू की और पुलिस को सूचना दी।

इस दर्दनाक हादसे में रमेश (40), सागर (34), अमन (23) और सतेंद्र की मौत हो गई। चारों मृतक मेरठ के कुशावली गांव के रहने वाले थे। वहीं, हादसे में 15 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत वाले लोगों को सहारनपुर और मेरठ के अस्पतालों में रेफर किया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिसकर्मियों ने अपनी गाड़ियों, बाइकों और एंबुलेंस की मदद ली। पुलिस ने दुर्घटना के बाद कैंटर चालक और परिचालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घायलों का उपचार जारी है।

 प्रत्यक्षदर्शी

अरविंद सिंह चौहान, जिलाधिकारी

देवबंद में हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। माता की ज्योत लेकर घर लौट रहे श्रद्धालुओं के लिए यह यात्रा कभी न भूलने वाला हादसा बन गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 रिपोटर काशिफ खान  सहारनपुर

और पढ़ें

[the_ad id="164"]