बेंगलुरु में SIR के खिलाफ प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बेंगलुरु में SIR प्रक्रिया और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर गुरुवार को भी विपक्षी संगठनों का प्रदर्शन जारी रहा|

SIR के खिलाफ बेंगलुरु में प्रदर्शन

बेंगलुरु में गुरुवार को भी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और वोटर लिस्ट की SIR प्रक्रिया को लेकर विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है| कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विभिन्न सिविल सोसाइटी संगठनों की ओर से आयोजित इस प्रदर्शन में अभिनेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश राज, यूट्यूबर ध्रुव राठी और CJP संस्थापक अभिजीत दीपके समेत कई लोग शामिल हुए| प्रदर्शन के दौरान SIR को वापस लेने और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई गई|

प्रकाश राज ने लगाए गंभीर आरोप

प्रकाश राज ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रभाव में काम कर रहे हैं| उन्होंने कहा कि SIR का मुद्दा केवल मतदाता सूची से नाम हटाए जाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे नागरिकों के अधिकार और सम्मान प्रभावित होने का दावा किया जा रहा है| प्रकाश राज ने SIR प्रक्रिया को रद्द करने की मांग भी रखी| वहीं ध्रुव राठी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर सवाल उठाए|

10 अक्टूबर से दिल्ली में आंदोलन का ऐलान

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराई और कहा कि जब तक यह मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा| संगठन ने 10 अक्टूबर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की घोषणा की है| बेंगलुरु के प्रदर्शन में महिलाओं और छात्रों समेत बड़ी संख्या में लोग पहुंचे| आयोजकों ने दावा किया कि SIR के दौरान कई लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं और इसी मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है| कार्यक्रम को ‘पीपुल्स ट्रिब्यूनल’ के रूप में आयोजित किया गया था|

और पढ़ें

[the_ad id="164"]