लखनऊ। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से राजधानी के फैजुल्लागंज क्षेत्र के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। घरों और रास्तों में पानी भरने से स्थानीय लोगों की मुश्किलें LUCKबढ़ गई हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने और राहत सामग्री उपलब्ध कराने का काम जारी है।

ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान एक युवती भावुक होकर रोती हुई नजर आई। संवाददाता ने जब उसकी परेशानी पूछी तो युवती ने आरोप लगाया कि बाढ़ के पानी से लोगों को नाव के जरिए बाहर निकालने के दौरान नाव पर मौजूद कुछ लोगों द्वारा उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया जाता है। युवती ने कहा कि बाढ़ की वजह से लोग पहले ही परेशान हैं और इस तरह के व्यवहार से उनकी मुश्किलें और बढ़ रही हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से राहत और बचाव कार्यों को और बेहतर करने तथा सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था कराने की मांग की है। वहीं शासन-प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। प्रभावित लोगों की मदद के लिए नावों सहित अन्य संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।









