मकान खाली कराने के विवाद में मारपीट, महिला समेत चार पर धमकी देने का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र में मकान खाली कराने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि मकान खाली कराने की कार्रवाई के बाद चार लोगों ने गाली-गलौज और मारपीट की। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक सदर बाजार किशनी निवासी मोहम्मद सत्तार पुत्र वशीर खां का वार्ड नंबर-4 में मकान है। पीड़ित के अनुसार मकान किराये पर चांद आलम को दिया गया था, लेकिन वह मकान खाली नहीं कर रहा था। इसके बाद मकान खाली कराने को लेकर उपजिलाधिकारी किशनी को शिकायत दी गई। मामले में दोनों पक्षों को थाने बुलाकर सुनवाई की गई, जिसके बाद मकान खाली कराने की कार्रवाई हुई।

पीड़ित का आरोप है कि 5 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे चांद आलम, शेर मुहम्मद, मो. इकरार और अफसाना बेगम खाली मकान पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंची पीड़ित की भाभी के साथ मारपीट की गई, जिससे उन्हें अंदरूनी चोटें आईं।

घटना की सूचना 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद शांत कराया। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसे और उसके परिवार को लगातार धमकियां दे रहे हैं।

पीड़ित ने दावा किया है कि घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग भी उसके पास मौजूद है। अब उसने एसपी से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]