हापुड़ में नकली क्रीम बनाने की फैक्टरी पर छापा, भारी मात्रा में खाद्य सामग्री सीज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हापुड़। खाद्य विभाग की टीम ने नकली क्रीम बनाने की फैक्टरी पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री सीज की है। लखनऊ और हापुड़ की संयुक्त टीम ने थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के बनखंडा में कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से करीब 8 कुंतल क्रीम, 20 कुंतल रिफाइंड और 10 कुंतल वनस्पति बरामद कर सीज किया।

अधिकारियों ने जांच के लिए क्रीम समेत कुल 11 नमूने लिए हैं, जिन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। खाद्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक संबंधित फैक्टरी को पूर्व में भी बंद कराया गया था, लेकिन बाद में दोबारा इसका संचालन शुरू कर दिया गया।

बताया गया कि फैक्टरी से पहले लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने जांच में मानकों पर खरे नहीं उतरे थे। इसके बावजूद फैक्टरी के दोबारा संचालित होने की सूचना पर खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई की।

छापेमारी के बाद खाद्य सामग्री को सीज कर दिया गया है और नमूनों की प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। खाद्य विभाग की कार्रवाई से मिलावट का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। सहायक आयुक्त खाद्य चंद्रशेखर मिश्र ने कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]