देवरिया में ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम में जुटीं हजारों महिलाएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवरिया। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम में भाजपा ने सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाओं की मौजूदगी रही। इस दौरान भाजपा नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक सफर व सरकार के कार्यों पर चर्चा की।

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद की अध्यक्षता में किया गया। भाजपा नेता विजय प्रताप मणि उर्फ डब्लू मणि कार्यक्रम के आयोजक रहे। कार्यक्रम में सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद्र त्रिपाठी समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

मंच से नेताओं ने सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव तक संपर्क करना चाहिए। महिलाओं की बड़ी भागीदारी को भी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण बताया गया। नेताओं ने सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के राजनीतिक सफर और शासनकाल को लेकर भी भाजपा नेताओं ने अपने विचार रखे। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को विकास और जनकल्याण से जोड़ते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। नेताओं ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच रहा है।

कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं और कार्यकर्ताओं से सरकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत संगठन का उद्देश्य योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाना है। कार्यक्रम के दौरान सांसद शशांक मणि त्रिपाठी और भाजपा नेता विजय प्रताप मणि उर्फ डब्लू मणि ने भी संबोधित किया।

 

रिपोर्ट – फिरोज खान

और पढ़ें

[the_ad id="164"]