शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंची युवती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कानपुर। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी पर शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है। न्याय की मांग को लेकर पीड़िता गुरुवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंची और अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।

पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उसे शादी का भरोसा दिया था। इसी भरोसे के आधार पर आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि बाद में आरोपी शादी करने से मुकर गया। युवती का कहना है कि मामले में कार्रवाई के लिए वह करीब एक महीने से अलग-अलग पुलिस थानों के चक्कर लगा रही है, लेकिन अब तक उसे न्याय नहीं मिल सका।

लगातार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से परेशान युवती पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंची। यहां उसने अपनी पूरी बात अधिकारियों के सामने रखी और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस कमिश्नर कार्यालय में स्टाफ ऑफिसर स्नेहा तिवारी ने पीड़िता की शिकायत सुनी। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे न्याय दिलाने की मांग की है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]