कुशीनगर में थानाध्यक्ष बनने के लिए दरोगाओं की लिखित परीक्षा, कार्यकुशलता बनी आधार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुशीनगर। जिले में थानाध्यक्षों की तैनाती को लेकर पुलिस विभाग ने नई पहल शुरू की है। एसपी केशव कुमार की पहल पर पहली बार थानाध्यक्ष बनने के इच्छुक दरोगाओं की लिखित परीक्षा कराई गई। परीक्षा में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, क्षेत्रीय जानकारी, फरियादियों से व्यवहार और शिकायतों के निस्तारण से जुड़े सवाल पूछे गए।

जानकारी के मुताबिक करीब 20 दरोगाओं ने थानाध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया था। परीक्षा में प्रदर्शन और कार्यकुशलता के आधार पर पुलिस विभाग में कुल 22 पुलिसकर्मियों का फेरबदल किया गया है। इनमें छह दरोगाओं को थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि चार पुलिसकर्मियों को चौकी इंचार्ज बनाया गया है।

नई तैनाती के तहत अमित सिंह, महेश चौबे, अरुण सिंह, महेंद्र प्रजापति, धर्मेंद्र सिंह और स्वतंत्र सिंह को थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं ब्रह्म उपाध्याय, राम प्रवेश सिंह, अनुराग यादव और शिवम त्रिवेदी को चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है।

एसपी केशव कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष की तैनाती में अब केवल वरिष्ठता ही नहीं, बल्कि कार्यकुशलता और जिम्मेदारी संभालने की क्षमता को भी आधार बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा आधारित यह व्यवस्था आगे भी जारी रखी जाएगी, ताकि योग्य और बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी दी जा सके।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]