देवरिया में तीन दिवसीय विकास चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवरिया। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विकास भवन परिसर में गुरुवार को तीन दिवसीय विकास चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। देवरिया के सांसद शशांक मणि ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी 8 से 10 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है।

सूचना विभाग की ओर से आयोजित प्रदर्शनी में केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल कल्याण समेत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी चित्रों के जरिए लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

उद्घाटन के बाद सांसद शशांक मणि ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न योजनाओं से संबंधित चित्रों एवं प्रदर्शित सामग्री की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को सरकार की योजनाओं और उनके लाभ की जानकारी एक ही स्थान पर मिलती है। इससे लोगों में योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद समेत अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रदर्शनी देखने के लिए विकास भवन परिसर में लोगों की आवाजाही रही। आयोजकों के अनुसार तीन दिनों तक चलने वाली प्रदर्शनी में आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं और जिले में कराए जा रहे विकास कार्यों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

 

रिपोर्ट – फिरोज खान

और पढ़ें

[the_ad id="164"]