लखीमपुर खीरी में बाढ़ से हालात गंभीर, शहर से सटे इलाकों में घरों तक पहुंचा पानी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखीमपुर खीरी ।  में बाढ़ के चलते कई तहसीलें प्रभावित हैं। सदर तहसील की बात करें तो शहर से सटे इलाकों में भी बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। कई लोगों के मकानों में पानी घुस गया है, जबकि किसानों की फसलें पानी में डूबने से भारी नुकसान हुआ है।वहीं, लखीमपुर के बनवारी पुल के पास नदी पर बने रफ्ता पुल पर तेज बहाव के चलते आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। नदी की धारा इतनी तेज है कि पुल को पार करना बेहद जोखिम भरा हो गया है।

इसके बावजूद मौके पर फिलहाल कोई प्रशासनिक नुमाइंदा मौजूद नहीं दिखाई दे रहा है।बताया जा रहा है कि इससे पहले इसी तेज धारा में एक मजदूर फिसलकर बह गया था। ऐसे में मौके पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी नहीं होने से किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मौके पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और आवागमन रोकने के लिए जरूरी इंतजाम किए जाने की मांग की है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]