लोकभवन मार्च में बवाल, तेजस्वी यादव डिटेन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना। चुनाव आयोग और SIR के विरोध में महागठबंधन के लोकभवन मार्च के दौरान गुरुवार को पटना में जमकर हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद, कांग्रेस, माले समेत महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता लोकभवन की ओर बढ़ रहे थे। सचिवालय के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की।

तेजस्वी यादव बैरिकेडिंग पर चढ़ गए, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और खींचतान हुई। करीब तीन बैरिकेडिंग पार करने के बाद पुलिस ने तेजस्वी यादव और VIP प्रमुख मुकेश सहनी को हिरासत में ले लिया। दोनों को SDPO की गाड़ी से मौके से ले जाया गया। इस दौरान वाहन के ऊपर विधायक और कार्यकर्ता चढ़कर नारेबाजी करते रहे।

तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप लगाया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराई। प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम संविधान की प्रति और हथकड़ी लेकर पहुंचे। वहीं, माले के पूर्व विधायक अजीत कुशवाहा के बेहोश होकर गिरने की भी सूचना है। पटना के अलावा अन्य जिला मुख्यालयों पर भी महागठबंधन ने प्रदर्शन किया।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]