युवक की पीट-पीटकर हत्या के बाद हंगामा, अंतिम संस्कार से परिजनों का इनकार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र के घुरौना गांव में युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में परिजनों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक भगवानदीन का शव घर पहुंचने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। परिजन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं।

परिजनों का कहना है कि जब तक घटना में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वह अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। मामले की जानकारी मिलते ही सपा विधायक श्याम सुंदर भारती भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से बातचीत की। विधायक ने प्रशासन से मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की मांग की।

स्थिति को देखते हुए गांव में सीओ महराजगंज और एसडीएम समेत चार थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]