प्रतापगढ़। अंबेडकर चौराहे पर बुधवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान पुतला फूंकने की कोशिश को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हो गई।
पुतला फूंकने से रोकने के दौरान कुछ सपा कार्यकर्ता पुलिसकर्मियों से उलझ गए, जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया। पुलिस ने कुछ सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपने साथ ले लिया। प्रदर्शन के दौरान कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
प्रदर्शन में रानीगंज विधायक डॉ. आरके वर्मा और पट्टी विधायक राम सिंह पटेल समेत बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया।









