काशीराम कॉलोनी में बाइक चोरी, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी में ब्लॉक-1 बस स्टॉप के पास खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। चोरी की वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक ले जाते हुए दिखाई दे रहा है।

पीड़ित समसुद्दीन पुत्र सरफुद्दीन निवासी पलिया मसूदपुर ने नगर कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बाइक बरामद कराने की मांग की है। पीड़ित के अनुसार वह खाना बनाने का काम करता है और काम के सिलसिले में काशीराम कॉलोनी स्थित अपने सहयोगी के पास आया था। इसी दौरान उसने अपनी मोटरसाइकिल कॉलोनी के पास खड़ी की थी। सुबह बाइक मौके से गायब मिली।

इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक ले जाते हुए दिखाई दिया। पीड़ित के मुताबिक फुटेज में संदिग्ध का चेहरा भी दिखाई दे रहा है। चोरी हुई मोटरसाइकिल का नंबर UP 32 EX 5397 बताया गया है। पीड़ित ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर कार्रवाई करने और बाइक जल्द बरामद कराने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]