गोरखपुर में CISF जवान की मौत का मामला उलझा, पोस्टमार्टम में सिर पर चोट का खुलासा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोरखपुर में CISF जवान की संदिग्ध मौत ने नया मोड़ लिया, पोस्टमार्टम में सिर पर चोट के निशान मिले हैं|

CISF जवान की मौत, हत्या की आशंका

गोरखपुर में CISF जवान परमवीर यादव की मौत का मामला अब हत्या की आशंका की ओर बढ़ गया है| गीडा थाना क्षेत्र के कालेसर जीरो प्वाइंट के पास 4 अक्टूबर को बोक्टा-बरवार बांध के किनारे उनका शव मिला था| पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट के निशान सामने आने के बाद पुलिस ने जांच का तरीका बदल दिया है| 38 वर्षीय परमवीर यादव धनबाद में CISF में तैनात थे और बाघागाड़ा के रहने वाले थे|

परिवार के मुताबिक, ट्रेन छूटने के बाद वह धनबाद से किराये की गाड़ी लेकर घर के लिए रवाना हुए थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई| रविवार देर रात परमवीर बांध के पास अचेत अवस्था में मिले थे| राहगीरों की सूचना पर पुलिस उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया| पहचान पत्र के आधार पर उनकी पहचान हुई और परिजनों को सूचना दी गई| उनकी पत्नी प्रतिमा ने फोन पर हुई बातचीत और घटना से जुड़ी परिस्थितियों को लेकर कई सवाल उठाए हैं इससे मामले में संदेह और बढ़ गया है|

सिर पर चोट लगने के निशान

मृतक पोस्टमार्टम में सिर पर चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है| पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है| घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ उनके संपर्क में रहे लोगों की जानकारी ली जा रही है| पुलिस उस किराये की गाड़ी की भी तलाश कर रही है, जिससे परमवीर धनबाद से निकले थे| रास्ते के टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं| अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ हुआ, जहां उनके पिता चंद्रिका यादव ने उनका अंतिम संस्कार किया|

और पढ़ें

[the_ad id="164"]