एटा में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एटा में जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में जिला पंचायत सभागार में जनसंख्या गणना से जुड़े फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने फीता काटकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

प्रशिक्षण के पहले स्लॉट में 7, 8 और 9 अक्टूबर को फील्ड ट्रेनरों को जनगणना कार्य से संबंधित जरूरी जानकारी और प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद दूसरे स्लॉट में 14, 15 और 16 अक्टूबर को प्रशिक्षण प्रस्तावित है। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों और प्रशिक्षकों की ओर से जनगणना कार्य को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरा करने, आंकड़ों के संकलन और अन्य जरूरी बिंदुओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।

जनगणना-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम में जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली के अलावा एडीएम एफ/आर, मुख्य विकास अधिकारी और जनगणना कार्य से जुड़े अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रशिक्षण को जनगणना कार्य की तैयारियों में महत्वपूर्ण कदम बताया। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद फील्ड ट्रेनर आगे संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]