चुनाव आयुक्त के खिलाफ सपा महिला सभा का प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बहराइच। समाजवादी महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग की।

जिलाध्यक्ष मन्नू देवी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के निकट स्थित धरना स्थल पर पहुंचीं। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वोटों में हेराफेरी कर लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चुनाव प्रक्रिया से जुड़े आरोपों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।

प्रदर्शन को देखते हुए धरना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। बड़ी संख्या में महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की होने की बात भी सामने आई। कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला फूंके जाने की जानकारी दी गई है।

इस दौरान शाइस्ता परवीन, सीमा मिश्रा समेत समाजवादी महिला सभा की कई कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

रिपोर्ट: अनिरुद्ध मिश्रा

और पढ़ें

[the_ad id="164"]