जया बच्चन विरोध मार्च में शामिल
SIR के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक के सांसदों का विरोध प्रदर्शन जारी है| 140 से अधिक सांसद संसद भवन से निर्वाचन सदन की तरफ मार्च कर रहे हैं| विपक्षी सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठा रहे हैं| इस विरोध मार्च में समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन भी शामिल हुई हैं|
SIR के विरोध में हो रहे मार्च को लेकर जया बच्चन ने कहा कि वह अपनी क्षमता के अनुसार इसमें आगे तक शामिल रहेंगी| जब उनसे पूछा गया कि वह कितनी दूर तक पैदल चलेंगी, तो उन्होंने कहा कि जब तक उनके पैर साथ देंगे, वह मार्च में चलती रहेंगी|
लोकतंत्र से जुड़ी लड़ाई
जया बच्चन ने इस प्रदर्शन को लोकतंत्र से जुड़ी लड़ाई बताया| उन्होंने कहा कि बीजेपी अपनी तरफ से आरोपों को खारिज कर रही है, जबकि विपक्ष अपनी भूमिका निभा रहा है| उन्होंने गणेश जी का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी प्रार्थना और पूजा के साथ हर शुभ काम की शुरुआत होती है और उन्हें विश्वास है कि गणेश जी सभी की रक्षा करेंगे|









