गाजियाबाद में रावण के पुतले में धमाका, 3 लोग घायल; एक की हालत गंभीर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दशहरा कार्यक्रम के दौरान रावण के पुतले में अचानक धमाका होने से तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए. घायलों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

हादसे में तीन लोग घायल

गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में रावण के पुतले में पटाखे लगाने के दौरान अचानक तेज धमाका हो गया| घटना लाजपत नगर के शनि चौक के पास हुई जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया| इस हादसे में तीन लोग बुरी घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है| डाक्टरों के मुताबिक घायलों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी है| घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है|

अचानक हुआ धमाका

पुलिस के अनुसार, मौके पर पटाखे बनाने का काम नहीं किया जा रहा था, बल्कि पिलखुवा से मंगाए गए पटाखों को रावण के पुतले में लगाया जा रहा था| इसी दौरान अचानक तेज धमाका हुआ| धमाके इतना तेज था कि आसपास के इलाके में इसकी गूंज सुनाई दी| वहीं स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई| घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं| लाजपत नगर में हुए इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं| इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है| सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है|

और पढ़ें

[the_ad id="164"]