कन्नौज ब्रेकिंग इंदरगढ़ में नकाबपोश बदमाशों का कहर, युवक को पीटा, गोली चलाने का प्रयास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कन्नौज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के उमर्दा इलाके में नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा है। बदमाशों ने पहले वाहन से टक्कर मारकर युवक को सड़क पर गिराया और फिर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने युवक पर गोली चलाने का भी प्रयास किया, हालांकि गनीमत रही कि गोली नहीं लगी। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे नकाब पहने बदमाश युवक को घेरकर हमला कर रहे हैं और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते हैं।

घटना की सूचना मिलते ही इंदरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और बदमाशों की तलाश की जा रही है। इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।

 

कन्नौज से विवेक दीक्षित की रिपोर्ट

 

और पढ़ें

[the_ad id="164"]