लखीमपुर खीरी। जिले में करीब 70 हजार की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने वाला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इन दिनों बदहाली का शिकार है। यहां स्वास्थ्य सेवाएं जहां लाचार नजर आ रही हैं, वहीं अस्पताल का भवन भी जर्जर हालत में पहुंच चुका है। ऐसे में मरीजों को बेहतर इलाज मिलने की उम्मीद कम ही दिखाई देती है।हमारे संवाददाता के रियलिटी चेक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की हकीकत सामने आई।

अस्पताल में इलाज के लिए मरीज पहुंचे थे, लेकिन उन्हें डॉक्टर का इंतजार करना पड़ रहा था। सुबह 10 बजे तक ओपीडी में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। मरीज डॉक्टर के आने की उम्मीद में इंतजार करते नजर आए।इतना ही नहीं, स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम की मौजूदगी भी नजर नहीं आई। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण क्षेत्र की बड़ी आबादी इस स्वास्थ्य केंद्र पर निर्भर है, ऐसे में डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों की समय पर उपलब्धता बेहद जरूरी है।वहीं, अस्पताल की जर्जर बिल्डिंग भी मरीजों और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं में सुधार और भवन की मरम्मत की जरूरत है, ताकि मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का रियलिटी चेक-शाहनवाज गौरी लखीमपुर खीरी









