पारिवारिक विवाद के बीच किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत, पुलिस जांच में जुटी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बहराइच। कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र के नैबना गांव में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक 50 वर्षीय किसान की आग में जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान राम बचन यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

परिजनों के मुताबिक, घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। आशंका जताई जा रही है कि विवाद के बाद किसान ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। हालांकि, आत्मदाह की इस आशंका की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]