मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के बाद भी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल सकता है। आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है|
मौसम विभाग की ताजा अपडेट
उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग (IMD) ने ताजा अपडेट सांझा की है, जिसके अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों से वापस लौट चुका है| हालांकि, इसके बाद भी मौसम का मिजाज बदल सकता है| मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है| हालिया रिपोर्ट में पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के बिहार के क्षेत्रों में निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तर पर एक ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इसके साथ ही मध्य ट्रोपोस्फेरिक स्तर पर वहीं, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तरी गुजरात तक मौसम में बदलाव सक्रिय बना हुआ है|
आने वाले दिनों में बारिश की संभावना
इन दोनों मौसम प्रणालियों के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम करवटें ले सकता है| मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश की संभावना जताई है| इसके साथ ही 4 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम ज्यादातर साफ और शुष्क रहने की संभावना है| इसके बाद 5 से 8 अक्टूबर के बीच वाराणसी, सोनभद्र, बलिया और गोरखपुर समेत कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है| बारिश होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
अक्टूबर में शुष्क रहने का अनुमान
वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 4 अक्टूबर को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। इसके बाद 6 और 7 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है।









